फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   FIR will be filed if construction work is not done in Base Hospital on time.

Pithoragarh News: बेस अस्पताल में तय समय पर नहीं हुआ निर्माण कार्य तो दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 12 Jun 2025 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Jun 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
FIR will be filed if construction work is not done in Base Hospital on time.
पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम विनोद गोस्वामी और अन्य अ​धिकारी। स
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और तय समय पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा किया जाए ताकि अगले वर्ष से इसका संचालन शुरू हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बेस अस्पताल में तय समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि 30 अगस्त तक एडमिन ब्लॉक, छात्रावास, लैब और हॉस्टल ब्लॉकों का निर्माण पूर्ण कर इन्हें प्राचार्य को हस्तांतरित करें। उन्होंने कहा कि सीमांत में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज बेहद जरूरी है। इसके निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डीएम ने बेस अस्पताल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में उनके साथ सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय आर्य, सीएमओ एसएस नबियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed