फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   FIR For Protest in Pithauragarh

अग्निवीर योजना का विरोध कर रहे 12 नामजद बेरोजगार युवकों और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
FIR For Protest in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद
पिथौरागढ़। अग्निपथ योजना के विरोध में एनएच, एसएच जाम करने वाले 12 नामजद बेरोजगार युवकों और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसपी ने एलआईयू को आंदोलन को भड़काने वाले लोगों को चिह्नित कर शीघ्र नाम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में बेरोजगारों ने बृहस्पतिवार को सिल्थाम, घंटाकरण, अपटेक तिराहा, रोडवेज स्टेशन के पास युवाओं ने चक्का जाम कर दिया था। युवाओं के आंदोलन से दिनभर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई पैदल राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति खराब होेती देख पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद युवकों को खदेड़ा। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराओं में 12 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 332, 504, 506, 147, 148 में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने एलआईयू को आंदोलन को भड़काने वाले लोगों के नाम चिह्नित कर नाम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। युवाओं के आंदोलन के बाद नगर सहित कई अन्य क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न हिस्सों में आंदोलन कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 12 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एलआईयू को आंदोलन को भड़काने वाले लोगों के नाम चिह्नित कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कानून व्यवस्था को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - लोकेश्वर सिंह, एसपी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed