फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Finance Minister wins wreath from Charkha

वित्त मंत्री ने चरखे से ऊन काता

Tue, 02 Oct 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister wins wreath from Charkha
पिथौरागढ़ में गांधी जयंती पर चरखा चलाते वित्त मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने उद्योग विभाग के कताई, बुनाई कार्यक्रम में चरखे से ऊन काता।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर मंत्री पंत ने गांधीजी की प्रतिमा एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान 12 महिला हथकरघा बुनकरों को सम्मानित किया। चारों धर्मों से आए धर्मगुरुओं को शॉल ओढ़ाया गया। मतदाता जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। पुलिस ने नशामुक्ति जागरूकता मार्चपास्ट किया। टकाना यूथ क्लब और सरकारी महकमों ने सफाई अभियान चलाया। कन्या मंडप स्कूल, गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कॉलेज, एलडब्ल्यूएस इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सभागार में गांधी जीवन दर्शन और स्वच्छता ही सेवा, अहिंसा ही धर्म विषय पर व्याख्यान/संगोष्ठी आयोजित की गई। कवि सम्मेलन भी हुआ। मंत्री ने स्वच्छता के लिए 24 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया। क्रास कंट्री के विजेता भरत सिंह, सौरव कुमार, विमल उपाध्याय, माया कुमारी, कविता रावत को प्रतीक चिन्ह दिया गया। इस दौरान डीएम सी रविंशंकर आदि थे।
विज्ञापन


जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक पंत ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। नारायण स्वामी विद्यालय में भी प्रभातफेरी निकाली गई। गांधी एवं शास्त्री की वेशभूषा में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य रेखा पांडेय ने झंडारोहण किया। आरसी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हेमा पुनेड़ा ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। केंद्रीय विद्यालय में भी रंगारंग कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य कमला निखुर्पा ने राष्ट्रध्वज फहराया। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। आइडियल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रमन सेठी ने भी पुष्प अर्पित किए। गांधी विद्यापीठ के 50 वर्ष पूर्व होने पर जश्न मनाया गया। वहां भगवान पंत, दीपा मेहरा, पुष्पा लोहिया आदि थे। एसडीएस इंटर कॉलेज में निबंध, व्याख्यान, क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता हुई। केएमवीएन कर्मियों ने प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण किया। राइंका झूलाघाट में स्वच्छता अभियान चला और वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोलीहाट। राजकीय इंटर कॉलेज कोठेरा में गांधी जयंती पर दीवार पत्रिका का विमोचन किया गया। प्रधानाचार्य कल्पना वर्मा ने पत्रिका में सुंदर लेखन के लिए कंचन को पहला, प्रिया को दूसरा, आंचल को तीसरा पुरस्कार दिया। तहसील के सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण किया गया। बेड़ीनाग तहसील, ब्लॉक कार्यालय सहित सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुए।

अस्कोट। चिल्ड्रन पैराडाइज पब्लिक स्कूल, केवीएम पाल मेमोरियल स्कूल, जीआईसी अस्कोट, कन्या जूनियर हाईस्कूल में गांधी जयंती मनाई गई। युवक मंगल दल ने शिव मंदिर परिसर की सफाई की।
मुनस्यारी। नगर में भाजपा महिला मोर्चा, मुनस्यारी स्थित समूह महिला मंगल की सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। तल्ला जोहार के न्याय पंचायत भवन क्वीटी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। चचना स्कूल में ध्वजारोहण के बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए।


धारचूला। तहसील में एसडीएम आरके पांडेय ने ध्वजारोहण और गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कुटी, प्राथमिक विद्यालय रोंकांग, प्राथमिक विद्यालय नावी के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। सर्वधर्म प्रार्थना सभा, नाटक प्रतियोगिता, निबंध, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed