फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fighter Jawahar Singh's state funeral

सेनानी जवाहर सिंह की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

Wed, 28 Dec 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुवानी/थल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुवानी/थल Updated Wed, 28 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Fighter Jawahar Singh's state funeral
सेनानी जवाहर सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाते नायब तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला

आजाद हिंद फौज के सेनानी जवाहर सिंह मारकुन की बुधवार को रामगंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। उनके पुत्रों कल्याण सिंह और लक्ष्मण सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार गोपी राम, राजस्व निरीक्षक जगदीश कापड़ी और राजस्व उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भंडारी ने सेनानी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र और तिरंगा अर्पित किया। सेनानी के सम्मान में मुवानी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा के आह्वान पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

विज्ञापन


सेनानी जवाहर सिंह मारकुन का मंगलवार अपरान्ह चार बजे मुवानी स्थित आवास पर निधन हो गया था। कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे सेनानी जवाहर सिंह के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बुधवार सुबह नौ बजे उनके आवास से शवयात्रा निकली। सैकड़ों की संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। विधायक विशन सिंह चुफाल ने अपनी ओर से शोक संवेदना भेजी और जवाहर सिंह को महान सेनानी बताया। पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने कहा कि जवाहर सिंह के जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के समय मुवानी विकास समिति के अध्यक्ष रमेश बम, समाजसेवी संजय भट्ट, कृष्ण कुमार समेत मुवानी के कई व्यापारी और दिगरा गांव के लोग मौजूद थे। प्रशासन को मंगलवार शाम ही सेनानी के निधन की सूचना मिल गई थी। बुधवार सुबह तहसील प्रशासन के अधिकारी घाट पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed