फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fighter fighter warns of self-harm

सेनानी आश्रित ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Sat, 20 Oct 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Sat, 20 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fighter fighter warns of self-harm
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित खड़क जंग सिंह पाल - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नरेंद्र सिंह पाल निवासी खोलिया गांव के दिव्यांग पुत्र खड़क जंग सिंह पाल ने सेनानी के पैतृक आवास को स्मारक बनाने की मांग उठाई है। उन्हें अब तक कुटुंब पेंशन का भी लाभ नहीं मिल पाया है। इससे आहत सेनानी के पुत्र ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सेनानी नरेंद्र सिंह पाल और उनकी पत्नी की 25 फरवरी 1981 को चर्मा के पास रोडवेज बस हादसे में मौत हो गई थी। तब शवदाह के लिए चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली थी, लेकिन उनके पुत्र को बस दुर्घटना का मुआवजा नहीं मिला। सेनानी के बड़े बेटे राजेंद्र सिंह पाल और पुष्कर सिंह पाल ने प्रथम पीढ़ी को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कई जगह पत्राचार किया, लेकिन अब उनकी भी मौत हो गई है।
विज्ञापन


तीसरे बेटे खड़क जंग सिंह पाल दिव्यांग हैं। वह 10 वर्ष से बरेली में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कुटुंब पेंशन और आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्यपाल, मुख्य सचिव, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के साथ ही उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समिति से भी पत्राचार किया, लेकिन अब तक कोई सहायता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed