फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fiercely oppose the new education policy

नई शिक्षा नीति की जमकर खिलाफत

Sun, 17 May 2015 06:45 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 May 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
Fiercely oppose the new education policy
रचनात्मक शिक्षक मंडल की रविवार को नगरपालिका हाल में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति की जमकर खिलाफत की। उदारीकरण की आर्थिक और राजनैतिक नीतियों के कारण शिक्षा के निजीकरण और बाजारीकरण की रफ्तार तेज हो गई है।
विज्ञापन

शिक्षा के संकट, समाधान और शिक्षक संगठनों की भूमिका विषय पर आयोजित गोष्ठी में आधार पत्र प्रस्तुत करते हुए दिनेश भट्ट ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के जरिए शिक्षा को मौलिक तो कह दिया लेकिन लेकिन शिक्षा को असमान बनाकर बाजार के हाथों सौंप दिया है।  मुख्य वक्ता रामनगर से आए नवेंद्र मठपाल ने कहा कि भारतीय शिक्षा बिकाऊ माल और मुनाफे का जरिया हो गई है। पीपीपी मोड निजीकरण का महामंत्र बन गया है। देश के कई राज्य इसी पीपीपी की आड़ में स्कूलों को नीलाम कर चुके हैं। अध्यक्षता करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला महर ने कहा कि आज सरकारी प्राथमिक शिक्षकों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण का पुरजोर विरोध का ऐलान किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में राजीव जोशी, पौड़ी के शिक्षक मुकेश बहुगुणा, चमोली के केके डिमरी, पिथौरागढ़ के भास्करानंद जोशी, सीबी कन्याल, कंचन तिवारी, करन थापा, सरिता बिष्ट, जयवीर सिंह, रीतू जोशी, शांति भंडारी, मुकेश चंद, अनिल राठौर, विनोद बसेड़ा ने संबोधित किया। संचालन राजीव जोशी और रवि बगौटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed