{"_id":"591745754f1c1b7a048535b6","slug":"field-football-club-won-the-inaugural-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल फुटबाल क्लब ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल फुटबाल क्लब ने जीता उद्घाटन मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sat, 13 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
थल में फुटबाल मैच खेलने को तैयार खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां चैंपियंस फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। थल फुटबाल क्लब और जय गंगनाथ क्लब नाचनी के बीच उद्घाटन मुकाबला हुआ, इसमें थल फुटबाल क्लब ने 6-1 से मुकाबला जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
थल की टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। थल की तरफ से सूरज कुमार ने दो, सागर कुमार, वैभव पंचपाल, नानू वर्मा और अंशु लोहनी ने एक-एक गोल किया। नाचनी की तरफ से एकमात्र गोल अंकित कुमार ने किया। मैच का बैस्ट खिलाड़ी सूरज कुमार को घोषित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सत्याल ने किया। आयोजक राजू पंचपाल ने बताया कि प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जा रही है। मैच में निर्णायक संतोष नित्वाल, रेफरी मोहित और रोहित बिष्ट थे। इस दौरान देवराज सत्याल, केजी पंत, भगवान पंत, कौस्तुभानंद, प्रवीण जंगपांगी, रिंकू कुमार, सुनील सत्याल, मनोज जंगपांगी, विशाल कुमार आदि थे।
विज्ञापन