{"_id":"6558ee9ab0f72325f9099ad9","slug":"festival-important-in-preserving-folk-culture-tamta-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-7035-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक संस्कृति के संरक्षण में महोत्सव अहम : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक संस्कृति के संरक्षण में महोत्सव अहम : टम्टा
Sat, 18 Nov 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। श्री नाग संस्कृति संवर्द्धन एवं महोत्सव आयोजन समिति की ओर से जीआईसी मैदान में चार दिवसीय नाग महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।
महोत्सव का उद्घाटन करते हुए विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि लोक संस्कृति को बचाने में महोत्सव मील का पत्थर साबित होते हैं। उन्होंने महोत्सव समिति को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इससे पूर्व नाग मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। स्कूली बच्चों ने जीआईसी मैदान तक रंगारंग झांकी निकाली।
बाद में लिटिल एंजिल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, साधना इंटर कालेज, अटल आदर्श इंटर कालेज, हिमालया इंटर काॅलेज चौकोड़ी और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महोत्सव देखने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
वहां विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दलबहादुर सिंह बाफिला, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, ब्लाॅक प्रमुख विनीता बाफिला, जिपं सदस्य नंदन बाफिला, जीवन पाठक, धीरज बिष्ट, महोत्सव समिति अध्यक्ष दीपक कालाकोटी, दीपक रौतेला, जीवन धानिक आदि मौजूद रहे।