{"_id":"7a64e283abc7e3253cb2d5153867bdde","slug":"fasting-for-the-appointment-of-doctors-to-17-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों की नियुक्ति के लिए 17 को उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों की नियुक्ति के लिए 17 को उपवास
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Jan 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में डाक्टरों के रिक्त पदों में नियुक्ति की मांग को लेकर सीमांत यूथ मोर्चा के कार्यकर्ता 17 जनवरी को गांधीचौक में एक दिवसीय उपवास रखेंगे।
मोर्चा कार्यालय में संगठन के संयोजक सुशील खत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि महिला अस्पताल में डाक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ ही अस्पताल में सुरक्षा कर्मी तैनात करने, पेयजल, सफाई, भोजन और दवाओं की उचित व्यवस्था करने की मांग लगातार मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य महकमे से की जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के साथ ही विभाग पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। अस्पताल पर जिले के साथ ही चंपावत और नेपाल के लोगों का भी दबाव रहता है। डाक्टर न होने से अस्पताल में महिलाओं को उचित इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है।
17 जनवरी को एक दिवसीय उपवास रखा जाएगा, उसके बाद भी मांगों पर गौर नहीं किया जाता है तो जनता को साथ लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। विभिन्न संगठनों का भी इस में सहयोग लिया जाएगा। बैठक में महेंद्र रावत, नवीन शर्मा, सुरेश जोशी, विपुल उपाध्याय, लक्ष्मण नयाल, प्रशांत पाल, बबलू चौधरी, नरू ग्वाल, शंकर राम, संजय शाह, भवानी पुनेठा, हर्ष पुनेठा, रंजीत धामी मौजूद थे।