फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Farmers sold coarse grains, filled government's stock

Pithoragarh News: किसानों ने मोटा अनाज बेचा, सरकार का भंडार भरा

Mon, 08 Jan 2024 09:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Jan 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers sold coarse grains, filled government's stock
दिनेश अवस्थी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष में मोटा अनाज (श्री अन्न) को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किसानों से खरीदारी करने की योजना में किसानों की दिलचस्पी बढ़ी है। कई किसान मोटा अनाज की खेती के लिए आगे आए हैं। सरकार ने प्रदेश के 7,695 किसानों से करीब 6.82 करोड़ रुपये का 18,762.65 क्विंटल श्री अन्न की खरीद की है।

सरकार ने 10 जिलों में 16000 क्विंटल मडुवा खरीद का लक्ष्य रखा था। किसानों से श्री अन्न खरीदने की जिम्मेदारी उत्तराखंड स्टेट कोऑपरेटिव फेडरेशन को दी गई। यूसीएफ ने 268 क्रय केंद्रों के माध्यम से पहली अक्तूबर से 31 दिसंबर तक श्री अन्न खरीदा जिसमें किसानों से मडुवा 37.50 और सोयाबीन 40 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा गया। सर्वाधिक 4,580.46 क्विंटल मडुवा चमोली जिले में खरीदा गया। यहां 1005 किसानों ने अपना मडुवा सरकार को बेचा। संवाद
विज्ञापन


किस जिले में कितनी खरीद (क्विंटल में)
जिला किसान मडुवा
चमोली 1005 4,580.46
टिहरी 1741 2,664.71

रुद्रप्रयाग 322 2,441.41
उत्तरकाशी 1,286 1938.30

पौड़ी 405 1,533.32
पिथौरागढ़ 589 942.94

बागेश्वर 444 1729.89
चंपावत 295 225.76

नैनीताल 396 896.84
अल्मोड़ा 882 1,636.51


यह भी जानें

-मडुवा के साथ झिंगोरा, चौलाई और सोयाबीन की भी खरीद की गई। सरकार ने किसानों से 77.84 क्विंटल झिंगोरा, 73 क्विंटल सोयाबीन और 21.57 क्विंटल चौलाई की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट
सरकार ने किसानों को मडुवा के अच्छे दाम दिए हैं। पिथौरागढ़ जिले को पांच हजार क्विंटल मडुवा खरीदने का लक्ष्य दिया गया था। यहां 24 केंद्र खोले गए थे। इनमें 589 किसानों से 942.94 क्विंटल मडुवा और 35.47 क्विंटल सोयाबीन की खरीद हुई।

-सीएस पांगती, एआर जिला सहकारिता विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed