फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Farmers protested and demanded compensation

किसानों ने प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested and demanded compensation
थल में प्रदर्शन करते उन्नति स्वायत्त सहकारिता समूह के किसान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। उन्नति स्वायत्त सहकारिता समूह के किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। कहा कि दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि से उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है। अब विभाग को क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

स्वायत्त सहकारिता समूह के अध्यक्ष मदन मोहन उपाध्याय के नेतृत्व में डीडीहाट और मुनस्यारी ब्लॉक के किसानों ने प्रदर्शन कर नारे लगाए। कहा कि दो नवंबर की रात ओलावृष्टि से उन्हें अत्यधिक आर्थिक नुकसान पहुंचा है। किसानों के सब्जी और फल उत्पादन पर सबसे अधिक मार पड़ी है। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से 25 क्विंटल माल्टा और संतरा उत्पादन को नुकसान पहुंचा है। 40 पॉलीहाउस पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

किसानों ने नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में त्रिलोक सिंह सामंत, राजू भट्ट, श्याम सिंह खर्कवाल, गणेश मेहता, सुंदर मेहता, कमलापति भट्ट, जनार्दन भट्ट, भास्करानंद भट्ट, केशवानंद भट्ट आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed