{"_id":"6362a238160b001034686647","slug":"fair-begins-at-tripura-sundari-temple-in-nepal-pithoragarh-news-hld4807062149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में मेला शुरू
विज्ञापन
नेपाल के त्रिपुरा सुंदरी मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की आस्था से जुड़े प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में बुधवार से मेला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को मुख्य मेला होगा। इस दौरान मां का डोला कापड़ी गांव तक ले जाया जाएगा।
दो दिनी मेले के पहले दिन मां त्रिपुरा का आशीर्वाद लेने के लिए नेपाल के साथ ही भारतीय क्षेत्र के गांवों से भी लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने रात्रि में जागरण और भजन कीर्तन किए। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने मनौती पूरी करने के लिए प्रार्थना की। मेले में बरेली, रामपुर, मथुरा, आगरा, कासगंज, पिथौरागढ़ और झूलाघाट के लोगों ने दुकानें लगाई हैं।
मंदिर के मुख्य संरक्षक प्रकाश पुजारा ने बताया कि मेले के पहले दिन सहिलेक, जुलाघाट, सेरा, पुजारा गांव, बसकोट, खड़ियानी, बुड्ढा आदि गांवों के लोगों समेत दो हजार से अधिक श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस बार मेले में सैकड़ों की संख्या में पशुबलि होने की उम्मीद है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैतड़ी प्रशासन ने भारी पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों को तैनात किया है।