फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Extra buses will run for long distances on Diwali

दिवाली पर लंबी दूरी के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Extra buses will run for long distances on Diwali
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम दिवाली की तैयारी में जुट गया है। निगम दिवाली पर यात्रियों के लिए लंबी दूरी की अतिरिक्त बसें चलाएगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसें भी बढ़ाई जाएंगी। हालांकि वर्तमान में निगम के पास करीब 60 बसें हैं लेकिन टायरों और स्पेयर पार्ट्स के बिना बसों का संचालन मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो को इस बार दिवाली में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। कई दिनों तक एनएच बंद रहने के कारण बसों का संचालन नहीं होने से निगम 40 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पिथौरागढ़ डिपो रोजाना 20 बसों का संचालन करता था लेकिन टायर और स्पेयर पार्ट्स नहीं होने से वर्तमान में 18 बसों का ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि शनिवार को टायर और स्पेयर पार्ट्स मिल जाएंगे। इसके बाद दिवाली में दिल्ली, देहरादून और अन्य स्थानों के लिए यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में विभाग गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून, बरेली, बदायूं, हल्द्वानी समेत कुछ स्थानीय रूटों पर 18 बसों का संचालन कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed