फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Expressing concern over the growing trend Nshapan

नशापान की बढ़ती प्रवृत्ति पर जताई चिंता

Sun, 26 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Expressing concern over the growing trend Nshapan
गोष्ठी में मौजूद न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों का दुरुपयोग और गैर कानूनी अवैध व्यापार निषेध दिवस पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज सिकंद कुमार त्यागी के निर्देश पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने वयस्कों के साथ ही नाबालिगों और विद्यार्थियों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई।

विज्ञापन


गोष्ठी में मौजूद जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही नशे पर रोकथाम का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन और नशापान की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण समय-समय पर स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविर और गोष्ठियों का आयोजन करता है। जिसमें मादक पदार्थ और नशापान के लिए बनाए गए कानूनों के साथ नशापान से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की नशा पीड़ितों के लिए बनाई गई विधिक सेवाओं के साथ ही नशा उन्मूलन विधिक सेवा योजना 2015 की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए तहसीलों में समितियों का गठन किया जा रहा है। समितियों में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, चिकित्सक, पीएलवी, सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य बनाए जाएंगे। सिविल जज जूनियर डिवीजन पिथौरागढ़ अकरम अली, न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ नेहा कय्यूम, सिविल जज जूनियर डिवीजन गंगोलीहाट रमेश चंद्र, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट, जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, जिला शासकीय अधिवक्ता सीबी उप्रेती, पृथ्वीराज बनकोटी, ज्योत्सना जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट थाने की ओर से बस स्टेशन में गोष्ठी का आयोजन कर रैली निकाली गई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। कहा गया कि नशे से मनुष्य का शरीर खोखला हो जाता है, उसकी सोचने, समझने की शक्ति शीर्ण हो जाती है। कार्यक्रम में कांस्टेबल किशन नाथ, रमेश राम, सामाजिक कार्यकर्ता खड़क सिंह भंडारी, खीम सिंह लुंठी, हरीश पाल, प्रकाश पाल, मनोहर सिंह बिष्ट, अनूप सिंह, नारायण सिंह, खीमा देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।


जवानों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
डीडीहाट/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी और थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स विरोध दिवस पर युवाओं को मादक पदार्थों से दूर रखने के लिए अभियान चलाया। एसएसबी में जवानों ने नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। एसएसबी में हुए कार्यक्रम में डा. अजीत हेमरोम, थानाध्यक्ष गणेश सांमत ने विचार रखे। उधर, झूलाघाट में एसएसबी 55वीं वाहिनी की ई कंपनी ने कस्बे में रैली निकाली। स्कूली बच्चों, व्यापारियों और कार्ड संस्था के सदस्यों ने सहयोग दिया। थाना प्रभारी रोहतास सागर ने नशे से होने वाले अपराधों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसएसबी के उपनिरीक्षक जसवंत कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक दिले राम, नरेंद्र भट्ट, पुष्कर गोबाड़ी, रमेश चंद, प्रधान सुरेंद्र आर्या, कार्ड संस्था की रेखा भट्ट, भावना चंद, ईश्वरी दत्त डिकटिया, कमल पोखरिया, मनोज, दिनेश गिरी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed