फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Explosion 100 meters from GIC

जीआईसी से 100 मीटर की दूरी पर विस्फोट किया

Fri, 19 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Fri, 19 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Explosion 100 meters from GIC
मुनस्यारी में जीआईसी के पास इन पत्थरों को तोड़ने के लिए की गई ब्लास्टिंग - फोटो : amar ujala

डिग्री कॉलेज के भवन का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने बिना किसी पूर्व सूचना के एक पत्थर को तोड़ने के लिए बड़ा विस्फोट कर दिया। शुक्रवार सुबह 8.40 बजे विस्फोट करने से जीआईसी मुनस्यारी में हड़कंप मच गया। जिस स्थान पर विस्फोट किया गया, वहां से जीआईसी के भवन की दूरी मात्र 100 मीटर है। विस्फोट के साथ निकले पत्थर के टुकड़े भवन की छत और आंगन पर गिर गए। गनीमत रही कि किसी विद्यार्थी और शिक्षक को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन


मुनस्यारी में जीआईसी के पास ही डिग्री कॉलेज के भवन का निर्माण किया जा रहा है। यूपी निर्माण निगम इस भवन का निर्माण करा रहा है। शुक्रवार सुबह भवन का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने बिना किसी पूर्व सूचना के पत्थर को तोड़ने के लिए अचानक विस्फोट कर दिया। इससे काफी देर तक जीआईसी में दहशत फैल गई। जीआईसी के प्रधानाचार्य हेम चंद्र कश्यप ने घटना की जानकारी तत्काल तहसीलदार जीत राम और थाना प्रभारी रोहतास सागर को दी। तहसीलदार ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि पत्थर तोड़ने के लिए आबादी के बीच में इस तरह विस्फोट करना गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ठेकेदार और निर्माण एजेंसी को नोटिस भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी रोहतास सागर ने कहा कि पुलिस ने ऐहतियाती तौर पर मौका मुआयना कर लिया है और अपनी ओर से ठेकेदार को सख्त हिदायत दे दी है। यदि किसी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज होती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


वहीं, शिल्पी विकास समिति के अध्यक्ष डा. दुर्गा प्रसाद ने कहा है कि इस तरह विस्फोट करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। जो अधिकारी और कर्मचारी इस तरह के गैरकानूनी कामों को शह दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि प्रशासन ने इस मामले में सख्त कदम नहीं उठाया तो उनका संगठन आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed