{"_id":"590227804f1c1b9928c0f010","slug":"exhibition-of-women-s-castrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच से शराब की दुकान हटाकर नगर के टकाना में खोलने के विरोध में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही शराब की दुकान न हटाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि प्रशासन आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान खुलवाकर इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। महिलाओं ने जिलाधिकारी सी रविशंकर को दिए ज्ञापन में कहा कि इस मामले में आठ अप्रैल को भी जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन टकाना से शराब की दुकान नहीं हटाई गई। शराब की दुकान से इलाके का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं को वहां गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकान के आगे शराबियों का जमावड़ा रहता है। कहा कि टकाना से शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो एक मई से शराब की दुकान के सामने आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में पद्मा बिष्ट, लीला वर्मा, चंद्रा नेगी, पुष्पा वर्मा, योगिता बिष्ट, शोभा बिष्ट, लीला चंद, यशोदा शर्मा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन