{"_id":"5a04939d4f1c1b3c3d8b64be","slug":"exhibition-of-ambedkar-hostel-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर छात्रावास के विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर छात्रावास के विद्यार्थियों का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर छात्रावास की अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबे समय से छात्रवृत्ति का भुगतान न होने से आक्रोशित अंबेडकर छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि छात्रवृत्ति न मिलने से गरीब छात्रों के सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। छात्रों ने कहा कि बार बार कहने के बाद भी छात्रावास की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण वहां रहने वाले विद्यार्थी तमाम तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
अंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष किशोर राम ने बताया कि पिछले दिनों समाज कल्याण अधिकारी से मुलाकात कर छात्रवृत्ति का भुगतान करने की मांग की थी। समाज कल्याण अधिकारी ने 15 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया था लेकिन एक माह बीतने पर भी छात्रवृत्ति नहीं मिली है। कई गरीब विद्यार्थी छात्रवृत्ति की राशि से जाड़ों के लिए स्वेटर खरीदने के इंतजार में हैं लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हो पाई है।
उन्होंने कहा कि छात्रावास में अभी तक साफ पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस कारण छात्रों का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी है। छात्रावास में प्रतियोगी परीक्षा की कोई किताब उपलब्ध नहीं है। विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलती। बाद में जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में छात्रों ने तत्काल समस्या हल करने की मांग की। प्रदर्शन में कपिल कुमार, डिगंबर कुमार, कैलाश कुमार, पंकज कुमार, केशव कुमार, अजय कुमार, रमेश कुमार समेत कई विद्यार्थी शामिल हुए।