फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Exercise Excluded Work by Health Employees

कार्य बहिष्कार कर स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया 

Thu, 31 Aug 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 31 Aug 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Exercise Excluded Work by Health Employees
लोहाघाट सीएचसी में उमड़ी रोगियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 चिकित्साधीक्षक डॉ.वीके जोशी के साथ हुई मारपीट के विरोध में लोहाघाट सहित जिले के तीनों बड़े अस्पतालों में डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। जिससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।  

लोहाघाट में कार्य बहिष्कार की सूचना मिलने पर तहसीलदार नीलू चावला और पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया लोहाघाट अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मी दिन में 12 बजे के बाद काम पर लौटे। इससे पूर्व स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में डॉ.एलएम रखोलिया, डॉ.प्रभा जोशी, डॉ.बीके सिंह, डॉ. केसी ततराड़ी, डॉ. वर्षा रानी, डॉ.मंजीत सिंह, किरण जोशी, मनोज आर्य, सुरेश पाटनी, एलडी जोशी, उमेश रावत, मनोज, निर्मल मुरारी, सीमा भैसोड़ा, सीमा महर, रंजना चंद, बहादुर फिरमाल, संजय, संदीप वर्मा, विनोद उप्रेती, सतीश पांडेय आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


इधर जिला अस्पताल चंपावत में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने 10 बजे से ओपीडी का बहिष्कार रहा। सीएमओ डा.एमएस बोहरा व सीएमएस डा.आरके जोशी के नेतृत्व में चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके जोशी, एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत, डॉ.केसी ठाकुर, डॉ.एचसी त्रिपाठी, डॉ.आरपी खंडूरी, डॉ.एचएस ऐरी, डॉ.प्रभा जोशी, डॉ.उदय शंकर, फार्मेसिस्ट यूनियन के जिला महामंत्री मुकुल राय, विष्णु गिरि गोस्वामी, तान सिंह आदि शामिल थे। इस मौके पर एसपी आरसी राजगुरु ने तीन पुलिस कर्मियों को रात को अस्पताल में राउंड में भेजने अस्पताल में पुख्ता सुरक्षा का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
टनकपुर। लोहाघाट में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके जोशी व अन्य चिकित्सकों के साथ की गई मारपीट के विरोध में  संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।  ओपीडी समय तक कार्य बहिष्कार जारी रहने से मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी के नेतृत्व में  प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों में डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. दीपक गहतोड़ी, डॉ. पंकज वर्मा, फार्मेसिस्ट एमसी भट्ट, बीपी पंत आदि शामिल थे।

इलाज को करना पड़ा लंबा इंतजार 
कार्य बहिष्कार से हुई परेशानी


चंपावत/लोहाघाट। चिकित्साधीक्षक डॉ.वीके जोशी के साथ हुई मारपीट के विरोध में लोहाघाट व चंपावत में कार्य बहिष्कार से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। दूरदराज से आए काफी लोग घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे। 40 किमी दूर बाराकोट से आई भवानी, सावित्री देवी सहित कई मरीज इलाज का इंतजार करते रहे, बाद में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा । चंपावत में रोजाना औसतन 240 ओपीडी होती थी, लेकिन बृहस्पतिवार को मात्र 32 ओपीडी हुई। 

लोहाघाट में दिन में 12 बजे तक ओपीडी ठप रही। सुबह आठ बजे से ही मरीजों का सीएचसी आना शुरू हो गया था। लेकिन कार्य बहिष्कार से हर कोई परेशान रहा। नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ से अपने पोतों को लेकर अस्पताल पहुंची शांति देवी काफी परेशान नजर आई। वह अपने दोनों पोतों के साथ डॉक्टरों का इंतजार करती रही। रौंसाल से आई कमला देवी बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी से छटपटा रही थी। वह अस्पताल की बैंच में सोई रही। रौंसाल की ही कमला देवी तेज बुखार, पेट दर्द से छटपटा रही थी। उनका बेटा श्याम कुमार भी डॉक्टरों की राह देखते रहा। 9 बजे अस्पताल पहुंची सिरतोली की आशा देवी का बुखार खांसी से बुरा हाल था। अलबत्ता कार्य बहिष्कार खत्म होने के बाद इन मरीजों का उपचार शुरू हुआ। 200 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed