फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ex-servicemen stage protest against shifting of Environment Battalion in pithoragarh

Pithoragarh News: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना

Tue, 27 Jan 2026 03:59 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 27 Jan 2026 03:59 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को गुजरात और राजस्थान शिफ्ट करने के फैसले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने कड़ाके की ठंड के बीच कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर आक्रोश जताया।

विज्ञापन
Ex-servicemen stage protest against shifting of Environment Battalion in pithoragarh
पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को गुजरात और राजस्थान शिफ्ट करने के फैसले से आक्रोशित जिले के पूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। कड़ाके की ठंड के बीच पूर्व सैनिकों ने कहा कि पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करना प्रदेश और सीमांत जिले के लोगों के साथ ही पूर्व सैनिकों के हितों की अनदेखी है।

विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में जिले भर के पूर्व सैनिक कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना शुरू किया। उन्होंने कहा कि राज्य के पहले थल सेनाध्यक्ष जनरल बीसी जोशी ने वर्ष 1994 में 130 पर्यावरण बटालियन का गठन किया जो जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। पर्यावरण बटालियन ने जिले में जंगलों को विकसित कर दैवी आपदा की घटनाओं को रोकने का काम किया है। सेवानिवृत्ति के बाद बटालियन और कंपनी में शामिल जिले के पूर्व सैनिकों को रोजगार भी मिल रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय, भूकंप और दैवी आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिले में स्थापित पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को गुजरात और राजस्थान में शिफ्ट किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय को वापस लेने की मांग पर पूर्व में आंदोलन करने के बाद भी सरकार कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। ऐसे में उन्हें फिर धरना शुरू करना पड़ा है। पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि यदि इस फैसले पर रोक नहीं लगी तो वे सड़कों पर उतरेंगे। धरना देने वालों में दिवाकर सिंह बोहरा, श्याम विश्वकर्मा, हर सिंह मेहता, केसी पंत, नवीन सिंह, जगदीश सिंह, आनंद सिंह, केएन जोशी, शेर सिंह, दयाल सिंह सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed