फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ex Army Hounrd in Pithauaragrh By BJP

भाजपा ने 276 पूर्व सैनिकों और 11वीर नारियों को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ex Army Hounrd in Pithauaragrh By BJP
पिथौरागढ़। भाजपा ने सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में 276 पूर्व सैनिकों और 11 वीर नारियों को सम्मानित किया है। वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों की वीरता के कारण ही हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद की अध्यक्षता में सम्मान समारोह हुआ। छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कार्यक्रम में आमंत्रित 276 पूर्व सैनिकों और 11 वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं वीर सैनिकों की चौकसी से ही सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि सीमांत जिला वीर सैनिकों का क्षेत्र है। यहां के युवा देश सेवा का जज्बा लेकर सेना में अपनी सेवाएं देते हैं। कार्यक्रम का संचालन हरीश रावत और मदन जोशी ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक चंद्रा पंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, केदार जोशी, राम सिंह बिष्ट, महेंद्र लुंठी, राकेश देवलाल, बसंत जोशी, गिरीश जोशी, मीनू बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed