फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ex-Army congratulates

पूर्व सैनिकों ने सेना को दी बधाई

Sun, 02 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/नाचनी Updated Sun, 02 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ex-Army congratulates
सर्जिकल आपरेशन पर खुशी मनाते थल के पूर्वसैनिक - फोटो : अमर उजाला

देश में पाकिस्तान के खिलाफ बन रहे माहौल के बीच पूर्व सैनिक भी मुखर हो गए हैं। थल में रविवार को पूर्व सैनिकों की पहले से निर्धारित बैठक थी। पूर्व सैनिकों ने बैठक से पहले सर्जिकल ऑपरेशन की सफलता पर सेना को बधाई देते हुई आतिशबाजी की। कहा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ हथियार उठाने को तैयार हैं।

विज्ञापन


पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद भट्ट के नेतृत्व में एकत्र पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना बेहद जरूरी हो गया है। पूर्व सैनिकों ने एक स्वर से कहा पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई छिड़ती है तो वह लोग फिर से हथियार पकड़ने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री मनोहर परिकर की सराहना की। इस दौरान संगठन के संरक्षक मोहन चौहान, महासचिव हीरा सिंह बसेड़ा, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह भैंसोड़ा, सचिव गणेश राम, भानी चंद, तुला राम कलौनी, पूरन मेहता, दीवान सिंह कन्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बाद में हुई बैठक में कैंटीन सुविधा के साथ ही स्वास्थ्य कैंप लगाने पर चर्चा हुई। उधर, नाचनी में भाजयुमो के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सर्जिकल ऑपरेशन की सफलता पर मिठाई बांटी। कार्यक्रम में जगदीश मेहता, सोबन बयाल, नवीन सिंह, जगदीश द्विवेदी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed