फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Every village will be ready Database

हर गांव का तैयार होगा डाटाबेस 

Mon, 20 Feb 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Every village will be ready Database
हर गांव का तैयार होगा डाटाबेस - फोटो : अमर उजाला
 जिलाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की पहल पर जिले के प्रत्येक गांव का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इसमें गांव की कुल जनसंख्या, कृषि, औद्यानिक क्षेत्र, आर्थिक संसाधन, शैक्षणिक संस्थान, सिंचित एरिया, पेयजल व्यवस्था, साक्षरता, पशुपालन, उपज आदि सूचनाएं संकलित की जाएंगी। 
विज्ञापन


सूचनाओं के संकलन के लिए सोमवार को विकास भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सूचनाओं के आधार पर गांवों के विकास का प्लान तैयार किया जाएगा। गांवों के प्लान के आधार पर जिले का प्लान तैयार किया जाएगा। कहा कि सभी डाटा 15 मार्च 2017 तक संकलित कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास योजनाएं तैयार करते समय संबंधित क्षेत्रों के बारे में जानकारी न होने से योजनाएं प्रस्तावित करने में दिक्कत आती है। कहा कि डाटाबेस तैयार करने के लिए गांवों के सभी आंकड़े सामने आना जरूरी है। 
विज्ञापन


 प्रत्येक गांव का प्रत्येक विभाग अलग-अलग प्लान तैयार करेगा। कहा कि सूचनाएं एकत्र कर मुख्य कृषि अधिकारी को देनी होंगी। गांव की जो भी समस्या है, उसे सूचना में संकलित करना होगा। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को समय पर डाटाबेस तैयार करने के लिए अपने स्तर से बैठक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने सूचनाओं को एकत्र कराने के बारे में जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। सूचना एकत्र करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, कृषि, उद्यान, पशुपालन, राजस्व विभाग के कार्मिकों की टीम बनाई गई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed