{"_id":"68fe5d4c966d8c73420976cc","slug":"even-in-municipal-bodies-roads-could-not-be-made-pothole-free-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134099-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: निकायों में भी सड़कें नहीं हो सकीं गड्ढा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: निकायों में भी सड़कें नहीं हो सकीं गड्ढा मुक्त
Sun, 26 Oct 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में नैनी-पव्वाधार सड़क पर बने गड्ढों में भरा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग/मुनस्यारी/गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के सचिव का शहरी क्षेत्रों की 98 प्रतिशत सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का दावा हवा-हवाई दिखाई दे रहा है। निकायों की सड़कों की हालत भी दयनीय है। बेड़ीनाग, मुनस्यारी और गंगोलीहाट में नगर की आंतरिक सड़कों पर बने गड्ढे सभी दावों और निर्देशों को पलीता लगा रहे हैं। जिन सड़कों पर गड्ढे भरने में जल्दबाजी दिखाई जा रही है उनमें भी डामर उखड़ने लगा है। ऐसे में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने जिले के निकायों में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावों की पड़ताल की। पर्यटन नगरी मुनस्यारी में नंदा देवी, जैंती वार्ड और शिशु मंदिर को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों से पटी है। राजधानी से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश तो जारी हुए लेकिन शायद निर्देश की गूंज पहाड़ चढ़ते-चढ़ते मंद पड़ गई।
बेड़ीनाग में देवीनगर-दुनखोला सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आए। पूर्व में इस सड़क पर हुए डामरीकरण पर सवाल उठे थे। डामर उखड़ने से जगह-जगह बने गड्ढे यात्रियों और वाहन चालकों की परीक्षा ले रहे हैं। इसी तरह गंगोलीहाट में नगर के भीतर की नैनी-पव्वाधार सड़क गड्ढों से पटी हुई है। इस सड़क पर नाली निकास भी नहीं है। ऐसे में घरों से निकलने वाला पानी गड्ढों में भरने से आवाजाही और भी खतरनाक बनी हुई है।
विज्ञापन
थल-पांखू सड़क पर गड्ढों में भरा डामर दूसरे ही दिन उखड़ा
बेड़ीनाग। जिले की प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जल्दबाजी तो दिखाई जा रही है लेकिन इसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बीते शनिवार को थल-पांखू सड़क पर बने गड्ढों पर पैच वर्क किया गया। अगले ही दिन इन गड्ढों से डामर उखड़ गया। यह मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। जिला पंचायत सदस्य विमला देवी ने बताया कि इस मामले की डीएम से शिकायत की जाएगी।
कोट
लोनिवि की टीम जल्द ही सड़क का निरीक्षण करेगी। यदि पैच वर्क की गुणवत्ता सही नहीं मिली तो संबंधित ठेकेदार दोबारा काम करेगा। - मनोज कुमार भट्ट, ईई, लोनिवि, बेड़ीनाग
कोट
फिलहाल स्टेट हाईवे को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। जल्द ही नैनी-पव्वाधार सड़क का भी सुधारीकरण होगा। - भुवन भट्ट, एई, लोनिवि, गंगोलीहाट
कोट
देवीनगर-दुनखोला सड़क को तय समय पर गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। जल्द ही काम शुरू होगा। - मेघा, एई, पीएमजीएसवाई, डीडीहाट