फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ENT doctor on leave, nose, ear treatment stopped

Pithoragarh News: ईएनटी डॉक्टर छुट्टी पर, नाक, कान के इलाज बंद

Sat, 06 Jul 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 06 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
ENT doctor on leave, nose, ear treatment stopped
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ 10 जुलाई तक अवकाश पर हैं। उनके अवकाश पर जाने से नाक, कान, गले के मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से हर रोज लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन ईएनटी विशेषज्ञ के नहीं होने से मरीजों को निराश घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीडी पांडे जिला अस्पताल में एकमात्र ईएनटी विशेषज्ञ तैनात है। वर्तमान में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कविता लोहनी 25 जून से 10 जुलाई तक अवकाश पर हैं। अस्पताल में ईएनटी के अन्य चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही है। शनिवार को आंख, कान, नाक और गले से परेशान 50 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे थे। ईएनटी विशेषज्ञ के नहीं होने से उन्हें निराश घर लौटना पड़ा। मरीज रमेश सिंह का कहना है कि उनके गले में चार दिनों से दर्द हो रहा है। उन्होंने अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ के छुट्टी में होने की जानकारी नहीं थी। वह अब बिना इलाज के ही घर लौट रहे है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल में इलाज कराया पर ठीक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

कोट

ईएनटी विशेषज्ञ 11 जुलाई को अस्पताल में मरीजों का इलाज करेंगी। वह 25 जून से तक अवकाश पर हैं। मरीजों को निराश होकर नहीं जाना पड़े इसके लिए सर्जन को जिम्मेदारी दी गई है। - डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed