{"_id":"5ee20dfd8ebc3e433d598af5","slug":"enquiry-against-irregularity-in-road-makin170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडाक-चमाली सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडाक-चमाली सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच करने की मांग
विज्ञापन
चंडाक चमाली सड़क
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग
विज्ञापन
- चंडाक-चमाली रोड निर्माण में अनियमितता की जांच नहीं होने से लोगों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। पीएमजीएसवाई की ओर से बनाई गई चंडाक-चमाली सड़क के निर्माण की लोगों ने जांच करने की मांग की है। उक्रांद के प्रवक्ता सुशील कुमार पांडे ने निर्माण कार्य की जांच को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं इसके बाद भी सड़क निर्माण की जांच नहीं की जा रही है।
पीएमजीएसवाई की ओर से 22.50किमी लंबी चंडाक-चमाली सड़क का 196.45लाख रुपये से सड़क का निर्माण किया गया है। उक्रांद के प्रवक्ता सुशील कुमार पांडे ने कहा कि सड़क निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है। सड़क में स्क्रबर निर्माण के लिए सामान्य जाली बनाकर उनका निर्माण किया गया है। जिससे हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा सुरक्षा दीवार निर्माण, डामरीकरण के दौरान भी कई अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा कि कई बार सड़क निर्माण के कार्य की जांच की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्र दे चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक सड़क निर्माण की जांच नहीं हो पाई है।
विज्ञापन