{"_id":"5915efc54f1c1ba74a851e9e","slug":"enclosure-of-wine-shop-in-chardmaniya","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़मन्या में शराब की दुकान का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़मन्या में शराब की दुकान का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Fri, 12 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
चौड़मन्या में शराब की दुकान का घेराव करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौड़मन्या से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं रोज आंदोलन कर रही हैं। शुक्रवार को महिलाओं ने एक बार फिर शराब की दुकान का घेराव किया। इस बीच दुकानदार मौके से भाग गया। महिलाओं में गुस्सा इतना ज्यादा है कि वह हाथों में लाठियां और दरांती लेकर प्रदर्शन के लिए पहुंच रही हैं। एक हफ्ते से चौड़मन्या कस्बे में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने बेड़ीनाग से शराब की दुकान को हटाकर चौड़मन्या में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य हेमा नेवलिया के नेतृत्व में एकत्रित महिलाओं ने कहा कि प्रशासन को क्षेत्रीय समस्याओं को हल करने में तो कोई रुचि नहीं है, लेकिन शराब की दुकान खोलने के लिए सारा सरकारी अमला लगा हुआ है। महिलाओं ने कहा कि चौड़मन्या में शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। श्रीमती नेवलिया ने कहा कि शराब के खिलाफ महिलाएं संगठित हो चुकी हैं और प्रशासन को शीघ्र शराब की दुकान हटानी पड़ेगी। यदि दुकान नहीं हटी तो उसकी बिक्री नहीं होने देंगे। दुकान के घेराव के समय आनंदी देवी, भावना नागिला, जानकी नागिला, उमा देवी, शोभा देवी, प्रभा धारियाल, बसंती धारियाल, कलावती देवी आदि महिलाएं थी। प्रशासन ने फिलहाल इस मामले में मौन साध रखा है।
विज्ञापन
लाल मोड़ पर बिक रही शराब
थल (पिथौरागढ़)। शराब की दुकान खोलने के लिए थल कस्बे में स्थान न मिलने के कारण शराब के ठेकेदार ने यहां से डेढ़ किलोमीटर दूर लाल मोड़ नामक जगह पर अस्थायी शेड बनाकर शराब की बिक्री शुरू कर दी है। दो दिन से खुली इस दुकान से शराब खरीदने वालों की भीड़ लगी है। उधर, कस्बे से दूर शराब की दुकान खुलने के बाद भी महिलाओं ने इस आशंका में आंदोलन जारी रखा है कि कहीं शराब का ठेकेदार और प्रशासन मिलकर फिर से कस्बे में शराब की दुकान खोलने का प्रयास न कर दें। महिलाएं संभावित स्थानों पर रोज गश्त कर रही हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदरी वर्मा ने कहा कि थल बाजार से अब शराब की दुकान हट चुकी है। इसे दोबारा नहीं खोलने दिया जाएगा। फिलहाल शराब के शौकीनों को डेढ़ किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन