फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Employees protest outside the Collectorate demanding restoration of old pension in pithoragarh

Pithoragarh Protest: पेंशन की मांग पर गरजे कर्मचारी...निकाली रैली, कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट के बाहर दिया धरना

Thu, 26 Sep 2024 06:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर जिले भर के कर्मचारी जिला मुख्यालय में एकत्र हुए और रैली निकाली। कर्मियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि पेंशन उनका हक है इसे लेकर ही दम लेंगे। 

विज्ञापन
Employees protest outside the Collectorate demanding restoration of old pension in pithoragarh
पेंशन की मांग पर गरजे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर जिले भर के कर्मचारी जिला मुख्यालय में एकत्र हुए और रैली निकाली। कर्मियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि पेंशन उनका हक है इसे लेकर ही दम लेंगे। कहा सरकार को पेंशन बहाली करनी होगी। तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने कलक्ट्रेट तक पेंशन की मांग करते हुए रैली निकाली। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र लुंठी ने कहा कि पेंशन हर कर्मी का हक है इसे देने से सरकार हाथ पीछे खींच रही है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर बीते एक साल से आंदोलन किया जा रहा है। बीते एक अक्तूबर को दिल्ली में भी आंदोलन किया गया। कई दौर की वार्ता के बाद भी सरकार कर्मियों को उनका हक देने के लिए गंभीर नहीं है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bageshwar: कांग्रेसियों ने जलाया सांसद कंगना का पुतला, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की; इस बयान पर भड़के कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों ने कहा देश और प्रदेश में सांसद, विधायकों की पेंशन लगातार बढ़ रही है, लेकिन कर्मियों को पेंशन के रूप में उनका हक नहीं मिल रहा। कहा वे किसी राजनीतिक पार्टी का विरोध नहीं कर रहे। सिर्फ सरकार से अपना हक मांग रहे हैं। कहा जो पेंशन बहाली की बात करेगा निकाय चुनाव में भी कर्मचारी उसका साथ देंगे। चेतावनी देते हुए कहा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। संवाद

विधायक मयूख महर पहुंचे समर्थन में
कर्मचारियों की पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में विधायक मयूख महर भी उनके बीच पहुंचे। विधायक ने कहा कि निश्चित तौर पर पेंशन हर कर्मी के जीवन का सहारा होती है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार कर पेंशन बहाली करनी चाहिए। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर सहित वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन, पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति, उत्तराखंड जन उत्थान समिति ने भी कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

ये रहे शमिल
एनएमओपीस के जिला मंत्री मोहित सिंह बिष्ट, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण रावल, राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप भट्ट, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ चंद, संरक्षक जगत सिंह खाती, शिक्षक एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ग्वासीकोटी, दीपा रावत, ललित शर्मा, राधा चौहान, हरीश पांडे, केएस अधिकारी, जीवन नेगी, हेम पाठक, पंकज तिवारी, गोकुल मखोलिया, योगेश डिमरी, अशोक ठकुराठी, जितेंद्र वल्दिया सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed