{"_id":"660c39a64c541693ed069a33","slug":"electricity-supply-stalled-in-bounkot-for-five-days-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-111871-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बौनकोट में पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बौनकोट में पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
Tue, 02 Apr 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पांच दिनों से तड़ीगांव ग्राम पंचायत के बौनकोट में बिजली नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। सूचना पर पहुंचे ठेकेदार के कर्मी ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है। नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।
सोमवार से तड़ीगांव और पिपलतड़ा की विद्युत लाइन में भी फाॅल्ट आ गया है। ग्रामीणों का कहना है विद्युत तार आपस में उलझे हुए हैं जिससे उनमें आग लग रही है। ग्रामीण रमेश चंद रोड़ियाल ने बताया कि मतदान केंद्र की विद्युत लाइन भी इसी ट्रांसफार्मर से जाती है। सूचना देने के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता हरीश बोहरा ने बताया कि बौनकोट क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फूंकने की सूचना मिली है। विद्युत ठेकेदार को इस संबंध में बताया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार तक विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी। संवाद