फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity supply restored in villages of Nachni area

Pithoragarh News: नाचनी क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल

Sun, 02 Mar 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply restored in villages of Nachni area
नाचनी (पिथौरागढ़)। बारिश और बर्फबारी के चलते क्षेत्र में बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते कई गांवों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। ऊर्जा निगम की टीम ने लाइन की मरम्मत कर अस्थायी रूप से आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन

कालामुनि क्षेत्र में बर्फ गिरने से 33 केवी विद्युत लाइन कई जगहाें पर क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन में जगह-जगह पेड़ों की टहनियां गिर गई थीं। इससे गौला, होकरा, खोयम, पंद्रहपाला आदि गांवों में बत्ती गुल हो गई। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुकेश सिंह ने बताया कि गांवों में अस्थायी रूप से विद्युत बहाल कर दी है। एक-दो दिन में आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

धारचूला। दो दिनों की बर्फबारी और बारिश से सीमांत के मल्ला दारमा के कंज्योति, सोबला, दर और बोगलिंग सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मल्ला दारमा के गांवों में बिजली सप्लाई ठप
धारचूला। दो दिन की बर्फबारी और बारिश के कारण मल्ला दारमा घाटी के कई गांवों में बिजली गुल है। ग्राम उमचिया निवासी हरेंद्र सिंह और अनिल बिष्ट ने बताया कि बर्फबारी के कारण बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना देकर शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed