फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity reached Son Dugtu and Dantu villages of Darma Valley.

Pithoragarh News: दारमा घाटी के सोन दुग्तू और दांतू गांवों में पहुंची बिजली

Sat, 28 Jun 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity reached Son Dugtu and Dantu villages of Darma Valley.
धारचूला के दुग्तू में उरेडा की परियोजना धरातल में उतरने के बाद बिजली से रोशन घर। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। आखिरकार चीन सीमा से सटे दारमा घाटी के 10 हजार फुट ऊंचाई पर स्थित सोन दुग्तू और दांतू गांव बिजली से रोशन हो गए हैं। उरेडा ने लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर इन गांवों तक बिजली पहुंचाई है जिससे ग्रामीणों में बेहद खुशी है। अब ग्रामीणों को सोलर लाइट या मोमबत्ती की रोशनी से घरों को रोशन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले 15 वर्षों से दारमा घाटी के सेला में 1.22 करोड़ की लागत से 50 किलोवॉट, सोन दुग्तु में 92 लाख की लागत से 25 किलोवाट जबकि नागलिंग में 1.22 करोड़ की लागत से 50 किलोवाट क्षमता की लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण चल रहा है। वर्ष 2013 और 2018 की आपदा में सेला और नागलिंग में बन रही परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा तो इन्हें धरातल पर उतारना चुनौती बन गया।
विज्ञापन

आखिरकार दुग्तू परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कर उरेडा ने इस गांव के साथ ही दांतू को बिजली से रोशन करने में सफलता हासिल कर ली है। दुग्तू के गजेंद्र सिंह दुग्ताल ने बताया कि अब तक इस परियोजना से 40 उपभोक्ता कनेक्शन ले चुके हैं। दुग्तू के पूर्व प्रधान वीरेंद्र दुग्ताल और दांतू के पूर्व प्रधान जमन सिंह दताल ने बताया कि आजादी के 76 साल बाद हमारे गांव बिजली से रोशन हुए हैं, इसकी सभी ग्रामीणों में खुशी है। उन्होंने उरेडा के साथ ही सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुग्तू और दांतू गांव बिजली से रोशन कर दिए गए हैं। सेला में बन रही परियोजना को आपदा से नुकसान पहुंचा है। ग्रिड से बिजली पहुंचने पर इस परियोजना को यूपीसीएल को हस्तांतरित कर दिया गया है। नागलिंग में बन रही परियोजना का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। - बीएस कुंवर, जिला परियोजना अधिकारी, उरेडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed