फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity production stalled in Namik hydropower project

Pithoragarh News: नामिक जल विद्युत परियोजना में बिजली उत्पादन ठप

Tue, 27 Jun 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Jun 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity production stalled in Namik hydropower project
नाचनी के नामिक में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद होता पानी। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। नामिक की जल विद्युत परियोजना का पाइप फटने से बिजली उत्पादन ठप हो गया है। इसके चलते गांव के 120 परिवार अंधेरे में डूबे हैं। नामिक गांव की आपूर्ति के लिए 50 किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया गया है। गांव के सभी परिवारों को इसी परियोजना से बिजली मिलती है। 24 जून को तेज बारिश के दौरान भूस्खलन के कारण पत्थर गिरने से परियोजना के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। तब से बिजली उत्पादन ठप पड़ा है। ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने के लिए विवश हैं। ग्राम प्रधान तुलसी जैम्याल ने तहसीलदार तेजम को पत्र भेजकर दैवी आपदा मद से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

27पीटीएच07पी- नाचनी के नामिक में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद होता पानी। संवाद
--
बिजली कड़कने से पांच ट्रांसफार्मर फुंके

पिथौरागढ़। पिछले हफ्ते मौसम खराब होने और बिजली कड़कने से पांच ट्रांसफार्मर फुंक गए। सभी जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर ली गई है। विद्युत वितरण खंड धारचूला के अधिशासी अभियंता वीके बिष्ट ने बताया कि डीडीहाट अस्पताल में सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके अलावा हचीला, मल्लीडूनी, जीआईसी गरखा में 25 केवीए और कानीधुरा में 16 केवीए ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा था। सभी स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु चल रही है। संवाद
विज्ञापन

--
इंटरनेट सेवा ठप होने से बैंक और पोस्टऑफिस में कामकाज ठप
जौलजीबी(पिथौरागढ़)। जौलजीबी में एक सप्ताह से इंटरनेट सेवा ठीक से काम नहीं कर रही है। इसके चलते बैंक और पोस्टऑफिस में कामकाज प्रभावित हो रहा है। लेनदेन ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौलजीबी में एकमात्र बैंक एसबीआई की शाखा और पोस्टऑफिस में 21 जून से इंटरनेट सेवा प्रभावित है। बैंक के साथ ही पोस्टऑफिस में आरडी जमा करने के लिए आने वाले ग्राहकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों को घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में बीएसएनएल के खिलाफ नाराजगी है। लोगों का कहना है कि एक ओर नेट बैंकिंग को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है, दूसरी ओर सीमांत क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस और बैंक में इंटरनेट सेवा आए दिन बदहाल रहती है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed