फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity in Bangapani area not restored even on third day

Pithoragarh News: तीसरे दिन भी बहाल नहीं हुई बंगापानी क्षेत्र की बिजली

Thu, 23 May 2024 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity in Bangapani area not restored even on third day
बंगापानी (पिथौरागढ़)। मंगलवार की शाम को मूसलाधार बारिश के बाद गुल हुई बंगापानी क्षेत्र की बिजली तीसरे दिन भी बहाल नहीं हुई। बिजली गुल नहीं से लोग परेशान हैं। चार्ज नहीं होने से अधिकांश लोगों के मोबाइल फोन भी बंद हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को रात नौ बजे बंगापानी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बुधवार को उमस भरी गर्मी के कारण दिन भर लोग परेशान रहे। भीषण गर्मी में बिना पंखे के पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार को भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। बिजली नहीं होने से अधिकांश लोगों के मोबाइल फोन भी स्विच आफ हो गए। इससे लोग संचार संपर्क भी नहीं कर सके। बिजली और संचार सेवा ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र की दुकानों में दुग्ध उत्पाद और आइसक्रीम खराब हो चुकी हैं। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता आशुतोष जोशी ने बताया कि चिफलतरा में बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हुई। लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। शीघ्र आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed