फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity generation in Berar Small Hydro Project stalled for two years

थल में बरार जल विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन दो साल से ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity generation in Berar Small Hydro Project stalled for two years
बरार जल विद्युत परियोजना(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। थल के बरार में बनी लघु जल विद्युत परियोजना में दो साल से विद्युत उत्पादन ठप है। बावजूद इसके ेपरियोजना को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उरेडा ने लघु जल विद्युत परियोजना को ठीक कराने के लिए सरकार को करीब डेढ़ साल पहले ही प्रस्ताव भेजा था, इसके बाद भी ये प्रस्ताव सरकार की फाइलों में धूल फांक रहा है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के थल में वर्ष 1995 में 750 किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया गया। यहां 2018 तक विद्युत उत्पादन होता रहा, लेकिन दो साल से परियोजना में लगाई मशीनों के खराब होने और लघु जल विद्युत परियोजना के लिए बनाई गई नहर के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से विद्युत उत्पादन नहीं होना है। उरेडा के परियोजना के सुधार का कार्य आईआईटी रुड़की की ओर से किया जाना है। इसके लिए करीब डेढ़ साल पूर्व 1.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया लेकिन इस प्रस्ताव को आज तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस कारण परियोजना को ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

छोटी परियोजना की हो रही अनदेखी
पिथौरागढ़। एक ओर सरकार एशिया की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना पंचेश्वर बांध को बनाने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर छोटी-बड़ी नदियों में पूर्व में बनाई गई लघु जल विद्युत परियोजनाओं की अनदेखी कर रही है, जिस कारण छोटी जल विद्युत परियोजनाओं को ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरार लघु जल विद्युत परियोजना को ठीक करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही परियोजना को ठीक करने का कार्य कर दिया जाएगा। -एके शर्मा, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed