फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Election of Student's Union in Pithauragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ परिसर में चुनाव प्रचार तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Election of Student's Union in Pithauragarh
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। इस परिसर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव पद के दावेदार जनसंपर्क में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ परिसर में 24 दिसंबर को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव के लिए अभाविप, एनएसयूआई आदि संगठनों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। हालांकि जून से संभावित प्रत्याशियों ने प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के प्रवेश से लेकर अन्य कामों को प्रमुखता से किया। तब प्रत्याशियों को उम्मीद थी कि अगस्त या सितंबर तक चुनाव हो जाएंगे लेकिन ऐसा न होने से प्रत्याशियों का उत्साह कम हो गया था। अब चुनाव तिथि घोषित होने के बाद पुराने प्रत्याशियों के साथ ही नए चेहरे चुनाव में जोर आजमाइश के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में प्रवेश प्रक्रिया भी जारी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर में परीक्षा परिणाम आए बिना ही अस्थायी तौर पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। पीजी स्तर एमए, एमएससी, एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर का भी परिणाम नहीं आया है। एसएसजे के नोडल अधिकारी डॉ. हेम चंद्र पांडे ने बताया कि विद्यार्थियों को अस्थायी तौर पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। प्रवेश समिति गठित की जा चुकी है। परिसर में मंगलवार को शुल्क जमा करने के लिए काउंटर भी खोला जाएगा। बैंक कर्मी परिसर में ही छात्र-छात्राओं की फीस जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed