फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Elderly man injured in monkey attack in Thal Pithoragarh

Pithoragarh News: थल में बंदर के हमले में बुजुर्ग घायल, शरीर पर दांतों से बनाए जख्म; लोगों में आक्रोश

Tue, 12 Aug 2025 04:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Aug 2025 04:25 PM IST
सार

थल क्षेत्र में बंदरों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। फिर से बालेश्वर मंदिर में बंदर ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। आए दिन इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
Elderly man injured in monkey attack in Thal Pithoragarh
monkey Attack

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में बंदरों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। फिर से बालेश्वर मंदिर में बंदर ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। आए दिन इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह बलतिर निवासी मनोहर राम बालेश्वर मंदिर में साफ-सफाई में जुटे थे। इसी बीच मंदिर परिसर में मौजूद एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बचने के लिए भागने के दौरान वह गिर गए। बंदर ने फर्श पर गिरे बुजुर्ग के पैर में दातों से गहरे घाव कर दिए। उनके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर बंदर उन्हें छोड़कर भागा। लोगों ने उन्हें पीएचसी गोचर पहुंचाया।

विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन लगाकर गहरे घाव देखते हुए जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। सूचना मिलने पर वन बीट अधिकारी दीपक पंत मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पूरन सिंह सत्याल सहित स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने कहा कि बाहर से पकड़े गए बंदरों को थल क्षेत्र में छोड़ा गया है जो हिंसक हो गए हैं। बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का अकेले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि बंदरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं तीन महिलाओं पर भी झपटे थे बंदर
सावन के अंतिम सोमवार दर्शन के लिए बालेश्वर मंदिर पहुंची तीन महिलाओं पर भी बंदरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस घटना से मंदिर पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई थी। एक सप्ताह के भीतर 12 से अधिक लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। बंदरों के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं और जिम्मेदार विभाग अनजान बने हुए हैं।

 

 

बरकुम में तेंदुए ने मवेशियों पर किया घायल
चंपावत सीमांत तल्लादेश के बरकुम में तेंदुए ने मवेशियों पर हमला कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है। सोमवार शाम छह बजे तेंदुए ने दो दुधारू पशुओं पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों का इलाज किया। पशुधन प्रसार अधिकारी अमित पांडे ने बताया कि पशुओं पर तेंदुए ने हमला कर अधिक घायल कर दिया था। उनको इलाज की जरूरत थी। समय पर इलाज नहीं मिलने से खतरा बढ़ सकता था। पांडे ने बताया कि पशुपालकों को आर्थिक हानि से बचाने के लिए मुख्यमंत्री राज्य पशुधन बीमा योजना के बारे में बताया गया और पशुओं में ईयर टैगिंग की गई। 

टनकपुर में लावारिस जानवरों से परेशान हैं लोग
नगर में लावारिस जानवर जी का जंजाल बने हैं। इनके सड़क पर विचरण करने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इससे आक्रोशित लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाने और उन्हें गोशाला भिजवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क पर विचरण कर रहे लावारिस जानवरों की संख्या बढ़ गई है। इनकी वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। रात में दुर्घटना का खतरा अधिक है। ज्ञापन सौंपने वालों में शुभम राठौर, राजीव रस्तोगी, संजय कश्यप, गौरव जोशी, आचार्य मोहित त्रिपाठी, रोहित, अमन, रितिक, भरत, शुभम, संजय रावत आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed