{"_id":"67ab96024de879c4100be3c4","slug":"eight-thousand-people-troubled-by-power-cut-in-bangapani-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-123927-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंगापानी में बिजली कटौती से आठ हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंगापानी में बिजली कटौती से आठ हजार लोग परेशान
Tue, 11 Feb 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों के ग्रामीण बिजली कटौती से परेशान हैं। पूरे दिन बिजली गुल होने से सीएचसी, बैंक, तहसील सहित अन्य सरकारी और निजी संस्थानों में कामकाज ठप है। जरूरी काम से इन संस्थानों में पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लंबे समय से हो रही बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है।
बंगापानी तहसील क्षेत्र में बीते छह फरवरी से बिजली कटौती शुरू हुई जो अब भी जारी है। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली गुल होने से बंगापानी, लुमती, जाराजिबली, मवानी दवानी, आलम दारमा, माणीधामी, मदरमा, सिलिंग खरतोली, सेरा, सिरतोला सहित 25 गांवों की आठ हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली गुल रहने से सरकारी और निजी संस्थानों में कामकाज नहीं होने से लोग परेशान हैं। रोज प्रमाणपत्र बनाने, खाता-खतौनी निकालने और लेनदेन के लिए लोग सीएससी, तहसील और बैंक पहुंच रहे हैं। बिजली कटौती के चलते मशीनरी काम नहीं कर रही और लोगों को बगैर काम के ही घर लौटना पड़ रहा है। बिजली संचालित उपकरण ठप रहने से कारोबारियों को भी खासा नुकसान हो रहा है। लंबे समय से बिजली कटौती होने से लोगों में यूपीसीएल के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कोट -
पिटकुल अपनी लाइन बिछा रहा है। यूपीसीएल की लाइन के नजदीक तार बिछाने से क्षेत्र में बिजली कटौती करनी पड़ रही है। अगले कुछ दिनों में काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। - जितेंद्र भट्ट, जेई, यूपीसीएल, धारचूला।
देवलथल में हाई वोल्टेज से कई उपकरण फुंके
पिथौरागढ़। देवलथल कस्बे में हाई वोल्टेज से कई घरों में बिजली उपकरण फुंक गए। इससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय अचानक आई हाई वोल्टेज से नरेंद्र नेगी और ललित पंत के रेफ्रिजरेटर और गोविंद बल्लभ भट्ट का टीवी फुंक गया। 20 से अधिक घरों में भी बल्ब सहित अन्य उपकरण फुंक गए हैं। लोगों ने कहा है कि हाई वोल्टेज से हुए नुकसान का यूपीसीएल को मुआवजा देना चाहिए।