फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eight people arrested for gambling

अस्कोट में पुलिस ने सार्वजिनक स्थान में जुआ खेलते आठ लोगों को किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eight people arrested for gambling
पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेलते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने जुआरियों से 55260 रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसआई जसवीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि अस्कोट आईटीआई मैदान के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने छापा मारकर आठ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह निवासी हिनकोट, अशोक पाल निवासी देवल, करण बहादुर पाल निवासी चमलेख, देवेंद्र सिंह निवासी चमलेख, नरेंद्र चंद निवासी देवल, विशन धामी निवासी गढ़ाली, नीरज सिंह बसेड़ा निवासी चमलेख और नारायण सिंह निवासी देवल को गिरफ्तार कर ताश की गड्डी सहित 55,260 रुपये बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 269/270 एवं 51 बी, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहम मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। टीम में आनंद राणा, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, अभिराज सिंह, संजीत राणा, अर्चना रौंकली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed