फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eight consumers gave suggestions in the public hearing.

Pithoragarh News: जनसुनवाई में आठ उपभोक्ताओं ने दिए सुझाव

Fri, 20 Feb 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Eight consumers gave suggestions in the public hearing.
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राज्य में बिजली दरों के प्रस्ताव पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की ओर से शुक्रवार को स्व. कुंदन सिंह टोलिया ब्लॉक सभागार में जन सुनवाई हुई। इसमें आम उपभोक्ताओं का पक्ष सुना गया। आठ उपभोक्ताओं ने आयोग के समक्ष सुझाव और आपत्तियां दर्ज कीं। विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं के सुझावों एवं आपत्तियों को सुनने के बाद आयोग नई बिजली दरें एक अप्रैल से लागू करेगा। गौरतलब है कि यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेबीएनएल और एसएलडीसी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की विद्युत दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव आयोग के समक्ष रखा। प्रस्ताव के अनुरूप विद्युत कंपनियों ने उपभोक्ता टैरिफ में 18.50 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की है। इस संबंध में आयोग राज्य के विभिन्न स्थानों पर उपभोक्ताओं का पक्ष जानने को जन सुनवाई कर रहा है। मुनस्यारी में आयोजित जन सुनवाई में आयोग के विधि सदस्य अनुराग शर्मा, सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी, आयोग के सचिव नीरज सती, निदेशक दीपक पांडेय, मुख्य अभियंता यूपीसीएल नरेंद्र सिंह टोलिया, गजेंद्र सिंह बुदियाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed