फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eid Miladunnbi

ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकला  

Mon, 12 Dec 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 12 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnbi
ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकला   - फोटो : अमर उजाला
 ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को नगर में जुलूस निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश की खुशी में जामा मस्जिद कमेटी ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और टीबी अस्पताल में जाकर मरीजों को फल बांटे। बाद में मस्जिद में एकत्र होकर लोगों ने नात पढ़ीं। 
विज्ञापन


ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम रविवार की रात से ही शुरू हो गए थे। मस्जिद में इमाम अब्दुल हफीज ने पैगंबर साहब की जीवनी पर रोशनी डालते हुए सभी से गुजारिश की कि वह उनके बताए रास्ते पर चलें। सोमवार की सुबह जुलूस पुराना बाजार स्थित मस्जिद से शुरू हुआ।
विज्ञापन


उसके बाद सिमलगैर, घंटाकरण, गांधी चौक, सिल्थाम होते हुए सभी अस्पतालों में पहुंचा। जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष हाजी नसीम अहमद ने फल वितरित किए। जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल, सीएमएस डॉ. केएस मेहता, महिला अस्पताल में सीएमएम डा. निर्मला पुनेठा समेत अन्य कर्मचारियों ने फल वितरण में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जुलूस मस्जिद पहुंचा। वहां पर इमाम ने देश में अमन और खुशहाली की दुआ की। करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। धारचूला, जौलजीबी, बेड़ीनाग में भी ईद ए मिलादुनवी को धूमधाम से मनाया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed