{"_id":"5a47cec54f1c1bfc0f8b6b8b","slug":"efforts-will-be-made-to-acquire-a-mining-lease-on-the-river-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में बही जमीन पर खनन पट्टा लेने के प्रयास की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में बही जमीन पर खनन पट्टा लेने के प्रयास की जांच होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने थल में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने भैंसखाल में 50-60 वर्ष पहले नदी में बह गई नाप जमीन को अब भी नाप दर्शाकर खनन पट्टा लेने का प्रयास करने के मामले में डीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, जनता मिलन कार्यक्रम की सूचना समय पर न मिलने से बहुत कम संख्या में फरियादी पहुंचे, जबकि अधिकारियों की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन
हर शुक्रवार एवं शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्रियों और जिले के प्रभारी सचिवों द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के सरकार के निर्णय के तहत शनिवार को थल में जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। भैंसखाल (नाचनी) के सामाजिक कार्यकर्ता, प्रगतिशील किसान जीवन सिंह दानू ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर रामगंगा नदी में बही नाप जमीन पर खनन पट्टा लेने का प्रयास करने का मामला उठाया। उनका कहना था कि भैंसखाल में वर्ष 1950 से लगातार जमीन कटकर रामगंगा में समा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा नदी में बह चुकी जमीन को नाप दिखाकर खनन पट्टा जारी करने की तैयारी की जा रही है। खनन के कारण बाढ़ का खतरा उत्पन्न होता है। इस मामले की जांच कराने और खनन पट्टे जारी न करने की मांग की। मंत्री ने डीएम सी रविशंकर को इस प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री ने लोनिवि के अधिकारियों को थल-लेजम मार्ग पर 15 दिन के भीतर मरम्मत का काम पूरा कर डीएम को रिपोर्ट सौंपने, 15 जनवरी तक किसानों को सब्सिडी की धनराशि उपलब्ध कराने, सिंचाई विभाग को थल में रामगंगगा नदी से हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए चेकडैम का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा सरकार जनता की समस्याओं के निस्तारण केे लिए जनमिलन कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान समय पर करना होगा। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी वंदना, बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, मंत्री प्रतिनिधि गोपू महर, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा समेत कई अधिकारी मौजूद थे। लोगों को जनता मिलन कार्यक्रम की सूचना शनिवार सुबह ही मिली।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में मिला सम्मान
थल। जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शिरकत की। आपातकाल में बंदी पूरन चंद्र जोशी और देवी दत्त जोशी को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देना पार्टी का दायित्व है। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, वीरेंद्र पाल, दल बहादुर बाफिला, धन सिंह धामी, गिरीश जोशी आदि मौजूद थे।