फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Education workers staying on hunger strike on weekly holidays

साप्ताहिक अवकाश पर भी अनशन पर डटे रहे शिक्षा कर्मी

Sun, 20 May 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Education workers staying on hunger strike on weekly holidays
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते शिक्षक और कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

पदोन्नति में विसंगति को लेकर आंदोलित शिक्षा विभाग के कर्मी साप्ताहिक अवकाश के दिन भी अनशन पर डटे रहे। उन्होंने रविवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी का कार्यालय खोलकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विसंगति दूर न होने तक आंदोलन में अडिग रहने का एलान किया।

विज्ञापन


रविवार को भी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा कर्मी सीईओ कार्यालय के समक्ष क्रमिक अनशन पर बैठे। कहा कि नियमों को ताख पर रखकर पदोन्नति की कार्रवाई की जा रही है। पदोन्नति के पहले हकदार कर्मी का हक पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। इसके विरोध के बावजूद अब तक विभाग ने गलती की सुध लेने की जहमत नहीं उठाई है। इस दौरान सौरभ चंद्र, कैलाश बिष्ट, मोहन चंद्र जोशी, ज्योति कुमार पांडेय, डीएम पांडेय, राजीव लोचन पाटनी, प्रदीप खड़ायत, बलवंत सिंह रावत, नवीन पाठक, जयंत कुमार, विक्रम नेगी आदि थे।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने विसंगति दूर करने का दिलाया भरोसा
पदोन्नति में विसंगति के खिलाफ पिछले चार दिनों से आंदोलित कर्मियों को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने नियमानुसार कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। इससे पहले संगठन ने वित्त मंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी और विभागीय कार्यप्रणाली की शिकायत की। वित्त मंत्री ने कर्मियों को एक-दो दिन के भीतर विसंगति सुधारने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed