फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Education news in district.

Pithoragarh News: धारचूला में भी खुलेगा सामुदायिक पुस्तकालय

Fri, 25 Oct 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला नगर में जिला पंचायत की ओर से पांच लाख रुपये से सामुदायिक पुस्तकालय खोला जाएगा। पुस्तकालय में प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध की जाएंगी। इस पुस्तकालय के खुल जाने के बाद छात्र-छात्राएं समूह ग से लेकर सिविल सर्विसेज तक की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि जिला पंचायत की अपनी निधि से धारचूला में सामुदायिक पुस्तकालय के लिए पांच लाख रुपये की लागत से प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और फर्नीचर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में वर्ष भर छात्र-छात्राओं के कॅरियर गाइडेंस की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। बैठक में गौरव सेनानी संगठन, व्यापार संघ, रं- कल्याण संस्था, अनुवाल समुदाय संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इन संगठनों ने सामुदायिक पुस्तकालय के संचालन में सहयोग की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा, पूर्व प्रधान देवी दत्त उपाध्याय, कै.आरएस धामी, कै. भूपाल सिंह रावल, सूबेदार मेजर गंगा सिंह धामी, कै.पदम सिंह कुंवर, धीरेंद्र सिंह बुदियाल, दीपक सिंह रौंकली, गुमान सिंह बिष्ट, डॉ. किशोर सिंह सिर्खाल, प्रधानाध्यापिका आभा फकलियाल, सहायक अध्यापिका हीरा बिष्ट, दीपक चंद्र जोशी, महेंद्र लाल सोनाल, गोविंद सिंह धामी, वीरेंद्र सिंह नबियाल आदि उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक देंगे फिजिकल ट्रेनिंग
धारचूला। गौरव सेनानी संगठन ने कहा कि भारतीय सेना, पैरामिलिट्री, पुलिस फोर्स में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुटी के सहायक अध्यापक दीपक चंद्र जोशी ने कहा कि गणित के छात्र-छात्राओं को वे निशुल्क कोचिंग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed