{"_id":"68277908dacb8317f00c03f7","slug":"education-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-127893-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुकेश पंत अध्यक्ष, गणेश राम चुने गए महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुकेश पंत अध्यक्ष, गणेश राम चुने गए महामंत्री
Fri, 16 May 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उद्यान विभाग के तकनीकी कर्मचारी संघ का अधिवेशन हुआ। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुकेश पंत अध्यक्ष जबकि गणेश राम महामंत्री चुने गए।
उद्यान विभाग परिसर टकाना में हुए अधिवेशन में उद्यान निरीक्षक भावना धामी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। राजेश पांडे को कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार को संरक्षक चुना गया। पूर्व अध्यक्ष भावना धामी ने संघ के कार्यों को सदन में रखा। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी प्रह्लाद सिंह बिष्ट ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संघ और कर्मचारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री रोहित उप्रेती आदि रहे। संवाद