फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eco hut will be built in Dugtu village of Darma valley dharchula

Dharchula News: दारमा घाटी के दुग्तू गांव में 55.50 लाख से बनेगा ईको हट, पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

Tue, 14 Jan 2025 04:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 Jan 2025 04:09 PM IST
सार

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए धारचूला की दारमा वैली में स्थित दुग्तू गांव में 55.50 लाख से ईको हट का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Eco hut will be built in Dugtu village of Darma valley dharchula
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश यात्रा पर आने के बाद सीमांत जिले में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए धारचूला की दारमा वैली में स्थित दुग्तू गांव में 55.50 लाख से ईको हट का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

धारचूला ब्लॉक का दुग्तू गांव 11800 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। पंचाचूली बेस कैंप सहित दारमा घाटी की सुंदरता देखने हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में होम स्टे बनाए हैं। प्रदेश सरकार ईको टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन

पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां पर अब ईको हट का निर्माण भी किया जा रहा है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद ग्रामीण निर्माण विभाग ने निविदा आमंत्रित कर दी है। दारमा वैली में ईको हट बनने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी लाभ मिल सकेगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला की दारमा घाटी के दुग्तू गांव में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ईको हट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके निर्माण से पर्यटकों को सुविधा मिल सकेगी। ईको हट का निर्माण कार्य छह माह की अवधि तक पूर्ण होने की उम्मीद है। - पंकज कुमार, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed