फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Earthquake in Pithoragarh

भूकंप से थर्राया पिथौरागढ़, लोगों में दहशत

Tue, 29 Sep 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Sep 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
जिले में मंगलवार अपरान्ह 2.57 बजे और 3.01 बजे पर आए भूकंप के तेज झटकों से लोगों में भारी दहशत फैल गई। घबराए लोग घरों, दुकानों और आफिसों से बाहर निकल आए। करीब पांच सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय ने भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.8 आंकी है और इसका केंद्र 29.7 उत्तरी अक्षांस और 80.3 पूर्वी देशांतर में था। यह जगह पिथौरागढ़ जिले कनालीछीना तहसील में बल्यानीचौड़ा नामक स्थान पर बताई गई है। भूकंप की गहराई जमीन के भीतर 33 किलोमीटर बताई गई है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने भूकंप आने के बाद तत्काल अलर्ट जारी कर दिया। सभी इलाकों से सूचनाएं एकत्र की गई। आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि भूकंप का झटका तेज था, लेकिन सौभाग्य से कहीं पर भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने बताया कि भूकंप आने के बाद सभी तहसीलों और थानों को अलर्ट किया गया है। अब तक कहीं से भी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इस बीच धारचूला, अस्कोट, कनालीछीना, नाचनी, झूलाघाट, डीडीहाट, थल, मुवानी समेत सभी इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोग भारी दहशत में हैं। सभी स्थानों पर घबराए लोगों ने घरों से बाहर दौड़ लगा दी। आफिसों में बैठे लोगों की कुर्सी और मेज हिलने लगे। यहां तक कि पैदल चलने वालों को भी इसका आभास हो गया। थोड़ी देर में हालांकि सब कुछ सामान्य हो गया, लेकिन लोगों में भारी डर पैदा हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि भूकंप की तीव्रता अपेक्षाकृत ज्यादा थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed