{"_id":"699c9672ea4c96c3a709725c","slug":"e-rickshaws-are-making-transportation-easier-in-didihat-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-138638-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में ई-रिक्शा से आवागमन में हो रही आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में ई-रिक्शा से आवागमन में हो रही आसानी
Mon, 23 Feb 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर में ई-रिक्शा संचालन से लोगों का सफर आसान हुआ है। ई-रिक्शा संचालन से लोगों को नगर क्षेत्र में पैदल सफर नहीं करना पड़ रहा है।
नगरपालिका परिषद ने आवागमन को आसान बनाने के लिए दो ई-रिक्शा का संचालन शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने बताया कि पहले चरण में दो ई-रिक्शा टैक्सी स्टैंड से पूरे नगर में संचालित किए जा रहे हैं। पालिका के चालक ही इन्हें चला रहे हैं। इनके संचालन से स्थानीय लोगों को लोनिवि, तहसील, अस्पताल, गैस गोदाम जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों में आवागमन करना आसान हुआ है। अधिशासी अधिकारी सूरज प्रकाश ने कहा कि न्यूनतम शुल्क पर ई-रिक्शा का संचालन नगर क्षेत्र में किया जा रहा है। इससे महिलाओं के साथ ही बुजुर्गों को भी सुविधा मिल रही है। संवाद