फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Duty of employees will be allocated to 25

कर्मचारियों की ड्यूटी 25 को आवंटित होगी

Fri, 19 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Duty of employees will be allocated to 25
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : amar ujala

कैलाश मानसरोवर यात्रा के पड़ावों पर तैनात होने वाले कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी का आवंटन 25 मई को हो जाएगा। उस दिन कर्मचारी को यह जानकारी मिल जाएगी कि उसकी ड्यूटी किस पड़ाव पर लगी है। ज्यादा ऊंचाई वाले पड़ावों पर स्वस्थ और युवा कर्मचारी तैनात होंगे। बेस कैंप इस बार भी धारचूला रहेगा। आते-जाते समय यात्री अल्मोड़ा, डीडीहाट, पिथौरागढ़ एवं जागेश्वर के पर्यटक आवासगृहों में लंच और डिनर करेंगे, इसलिए इन आवासगृहों में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। निगम ने कुल 100 कर्मचारियों को यात्रा ड्यूटी पर लगाने का फैसला लिया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के साथ-साथ कर्मचारी छोटा कैलाश यात्रा का भी संचालन करेंगे।

विज्ञापन


केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि कर्मचारी जून प्रथम सप्ताह तक पड़ावों पर पहुंच जाएंगे। इस बार प्रथम यात्री दल 13 जून को आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। इसके अगले दिन से यात्रियों की पैदल यात्रा शुरू होगी। तब तक कर्मचारी पड़ावों पर व्यवस्था कर लेंगे। पड़ावों में पानी, बिजली, मरम्मत का काम भी जून प्रथम सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


पड़ावों के लिए राशन सप्लाई 25 से
यात्रा पड़ावों के लिए राशन की सप्लाई 25 मई से शुरू होगी। धारचूला तक राशन वाहनों से पहुंचाया जाएगा। वहां से घोड़ों और मजदूरों की मदद से राशन को पड़ावों तक भेजा जाएगा। केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि राशन ढुलान के लिए टेंडर हो चुके हैं और ठेकेदार से समय पर पड़ावों तक राशन पहुंचाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा मार्ग पर कोई बदलाव नहीं
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर इस बार कोई बदलाव नहीं होगा। यात्री पिछली बार की तरह ही काठगोदाम से अल्मोड़ा होते हुए डीडीहाट, धारचूला के रास्ते पैदल पड़ाव गाला, बूंदी, गुंजी, नाभीढांग जाएंगे। वापसी में यात्री धारचूला से पिथौरागढ़ होते हुए जागेश्वर धाम को निकलेंगे। यदि बारिश के मौसम में कहीं पर यातायात बंद होगा तो फिर रूट को डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed