फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dun-Nainesaini air services start today

आज से दून-नैनीसैनी हवाई सेवा शुरू

Sun, 07 Oct 2018 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
Dun-Nainesaini air services start today
पिथौरागढ़ हवाई पट्टी में ट्रायल लैंडिंग करता हवाई जहाज - फोटो : अमर उजाला

नैनीसैनी हवाई पट्टी पर नौ सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल रही। हेरिटेज एविएशन के सीईओ सहित कई अधिकारियों ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। अधिकारी रनवे, टर्मिनल भवन आदि की व्यवस्थाओें से संतुष्ट नजर आए। हवाई सेवा का शुभारंभ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट में आठ अक्तूबर को होगा। नैनीसैनी से नियमित उड़ान नवरात्र से पंतनगर और देहरादून के लिए शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


 रविवार सुबह लगभग 11 बजे हेरिटेज एविएशन के नौ सीटर विमान के नैनीसैनी हवाई पट्टी पर लैंड करते ही यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू करने को लेकर बना संशय खत्म हो गया। एयरपोर्ट में हेरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर, ऑपरेशनल हेड मुकुल चंदानी, कै.मनोज गुप्ता एवं पुनीत कुमार, ऑपरेशनल ग्राउंड शरद सहगल और साथ में आए डीएम सी रविशंकर का होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश देवलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी, महामंत्री गिरीश जोशी, राजेंद्र भट्ट, गोपू महर ने बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद सीईओ माथुर सहित अन्य अधिकारियों ने रनवे, टर्मिनल भवन, एटीसी टावर, फायर सर्विस, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग काउंटर आदि का निरीक्षण किया। सीईओ रोहित माथुर ने कहा कि नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सभी व्यवस्थाएं स्टेंडर्ड मानकों के तहत मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र से नैनीसैनी से पंतनगर, देहरादून और दिल्ली के लिए नियमित उड़ानें शुरू शुरू हो जाएंगी। डीएम सी रविशंकर ने कहा कि हवाई सेवा का शुभारंभ आठ अक्तूबर को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से होगा। उन्होंने अधिकारियों से यहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम आरडी पॉलीवाल, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, सीओ शेखर चंद्र सुयाल, तकनीकी विभाग के विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार, धर्मवीर, अग्निशमन अधिकारी अमित वर्मा, केसी पांडे, मुकेश यादव, सुभाष अंथवाल आदि मौजूद थे। एयरपोर्ट परिसर में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब एयरपोर्ट में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा केवल यात्री ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।


यात्रियों की संख्या के आधार पर संचालित होगी फ्लाइट
पिथौरागढ़। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार देहरादून के जौलीग्रांट में आठ अक्तूबर को शुभारंभ होगा। नैनीसैनी हवाई पट्टी से नवरात्रों में नियमित उड़ान शुरू होगी। यात्रियों की संख्या के आधार पर विमान की उड़ान तय होगी। अधिक यात्री होने पर विमान एक दिन में तीन चक्कर भी लगा सकता है। टिकट की बुकिंग सहित अन्य जानकारियों को लेकर हेरिटेज एविएशन की ओर से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। ट्रायल लैंडिंग की कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद सीमांत की जनता में उत्सुकता बढ़ गई है। हवाई सेवा शुरू होने को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed