{"_id":"66b7b38c06ae17ddddf8701580561a4c","slug":"dummr-hari-exhibition-in-the-village-began-many-stalls-were-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुम्मर गांव में हरि प्रदर्शनी शुरू, कई स्टाल लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुम्मर गांव में हरि प्रदर्शनी शुरू, कई स्टाल लगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाधीनता सेनानी हरि सिंह जंगपांगी की याद में दुम्मर गांव में शुक्रवार से हरि प्रदर्शनी शुरू हो गई। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डा. आरएस टोलिया ने आयोजकों की इस बात के लिए सराहना की कि वह हर साल सेनानी की याद में यह आयोजन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
डा. टोलिया ने कहा कि सेनानियों ने देश की आजादी के लिए बड़ा योगदान दिया था। हरि सिंह जंगपांगी भी उनमें से एक थे। इस मौके पर स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। लोग इस सीजन में पैदा होने वाली सब्जियों, दालों, अनाज के साथ साथ हस्तशिल्प से संबंधित सामग्री लेकर पहुंचे हैं। सरकारी विभागों ने भी स्टाल लगाए हैं। स्टालों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सहकारी बैंक ने कैंप लगाकर जनधन योजना के 26 खाते खोले और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की भी लोगों को जानकारी दी। बैंक के शाखा प्रबंधक देवेंद्र बृजवाल ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान उनके बैंक की ओर से कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
हरि स्मारक समिति के अध्यक्ष ललित सिंह जंगपांगी ने बताया कि इस बार नौ नवंबर तक प्रदर्शनी चलेगी। इस दौरान मुनस्यारी में पर्यटन विकास की संभावना विषय पर गोष्ठी होगी। जोहार सांस्कृतिक मंच की गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि रात को रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उद्घाटन मौके पर गोकर्ण मर्तोलिया, डा. जनार्दन पांगती, गंगा सिंह जंगपांगी, गोविंद जंगपांगी समेत भारी संख्या में लोग थे। पहले दिन बड़ी संख्या में उत्पादक पहुंचे। लोगों ने उत्पादों को देखा और खरीददारी भी की।
विज्ञापन