सड़क निर्माण के लिए खोदी बजरी, बना तालाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंगाछीना से कुसैल के लिए पीएमजीएसवाई के तहत बन रही सड़क में ऐसी अंधेरगर्दी मची है कि सड़क के किनारे से रोड़ी और बजरी निकालकर बड़ा सा तालाब बना दिया गया है। यह तालाब उस इलाके के बच्चों के लिए जी का जंजाल बन गया है। स्कूल जाते समय बच्चे इस तालाब में जमा गंदे पानी में नहाने जाते हैं। यदि असावधानी हुई तो कोई बच्चा तालाब में डूब भी सकता है। इस समस्या की जानकारी बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने जिलाधिकारी को दी। डीएम एचसी सेमवाल ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कहा कि तत्काल इस तालाब को बंद किया जाए।
बताया गया कि बुंगाछीना से कुसैल के लिए लंबे समय से सड़क का निर्माण हो रहा है। इस सड़क पर जितनी भी रोड़ी, बजरी की जरूरत है उसे आसपास की पहाड़ियों को ही खोदा गया है। खनफर के पास तो इसी खुदाई के कारण बड़ा गड्ढा बन गया है। इसमें बच्चों के गिरने का खतरा बना है। जिपं सदस्य ने बताया कि इस तालाब में नहाने से कई बच्चे बीमार भी हो गए हैं। गंदे पानी से उनके शरीर में दाने निकल रहे हैं और बुखार की शिकायत भी हो रही है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता नगेंद्र बहादुर ने बताया कि मौके पर सहायक अभियंता को भेजा जा रहा है। इस गड्ढे को तत्काल बंद किया जाएगा।